महोदय जालंधर शहर में बहुत सी अवैध दुकाने मीट की दुकानें चल रही है। मीट की दुकानें जो बिना किसी लाइसेंस और बिना प्रशासन के कानून नियमावली से चल रही है। समाज मे आस्था और धार्मिक भावनाओं पर सीधा वर किया जा रहा है। मास से टुकड़े शरेआम लटकाय जा रहे है, जो कानून से खिलाफ है। आप से अनुरोध है इन सभी दुकानों पर कार्यवाही की जाए और अवैध दुकाने जो मंदिर के क्षेत्र के अंतर्गत है उन्हें तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए जाएं।
बस स्टैंड के पास शरेआम मंदिर के सामने मीट की दुकाने है, जिस अधिकारी ने उनका लाइसेंस जारी किया उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाए। फोकल पॉइंट सब्ज़ी मंडी में सब्जी के साथ मीट बिकता है वहां भी कार्यवाही की जाए। लंबा पिंड चोंक के पास भी अवैध फुटपाथ पर मीट की दुकानें बनी है।
• शहर में अवैध तरीके से हज़ारों खाने पीने की रेहड़ियां लग रही है जिनके पास न तो लाइसेंस है और ही वो किसी कानून की पालना कर रहे है।
• गंदगी से भरी हुई रेहड़ियां लोगो की सेहत से खिलवाड़ कर रही है।
• क्या जिला के सिविल सर्जन और DHO को यह सब रेहड़ियां जो खाने के नाम पर जहर बेच रही है दिखाई नही दे रही या कार्यवाही नही करना चाहते।
• बीच NHAI पर ट्रक रोक कर कालिया कॉलोनी नहर के पास ट्रक में मछलियां बेची जाती है, क्या प्रशासन देख कर भी अनदेखा कर रहा है।
नीचे लिखे नियम जो कानून के अनुसार मीट की दुकानों पर कार्यवाही होनी चाहिए:-
1. FSSAI लाइसेंस: खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य (20 करोड़ से अधिक कारोबार के लिए केंद्रीय, अन्यथा राज्य/पंजीकरण)।
2. स्थानीय निकाय/नगर निगम लाइसेंस: व्यापार लाइसेंस और स्वास्थ्य विभाग से NOC, इसके अलावा फूड सेफ्टी और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की NOC भी होनी चाहिए।
3. दुकान एवं स्थापना अधिनियम (Shop & Establishment Act): दुकान का रजिस्ट्रेशन।
4. धार्मिक स्थलों, स्कूलों और रिहायशी इलाकों से 50 मीटर दूरी बनाए रखना आवश्यक है।
5. दुकान पर खुलेआम मीट नही दिख सकते। दुकान के बाहर काले शीशे होना आवश्यक है।
6. सड़क के किनारे खुले में मांस बेचने पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए
7. लाइसेंस जारी होने के बाद पशु चिकित्सक, पुलिस, खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। सभी कसाईखानों और मांस बाजारों को पशुओं की खरीद के स्रोत की जानकारी देनी होगी।
8. सब्ज़ी बाज़ार के पास कोई मीट की दुकान नही होनी चाहिए।
आप से अनुरोध है इन सभी जगहों पर जल्द से जल्द कानूनी कार्यवाही करके तुरंत बंद करवाया जाए।
इसकी एक कॉपी हेल्थ मिनिस्टर भारत ज.प नड्डा जी को, पंजाब गवर्नर, DGP पंजाब जी को की जा रही है।
श्री हिन्दू तख़्त (भारत)
