जालंधर (संवाददाता विचित्र सिंह):
TPT Nagar में राजू रेहड़ी वाला नाम के व्यक्ति को लेकर इलाके में काफी चर्चा चल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले वह एक छोटी रेहड़ी लगाता था, लेकिन बाद में उसने सिलेंडरों के काम से जुड़ा कारोबार शुरू किया।
इलाके के कुछ लोगों का दावा है कि उसने निगम की जमीन पर कब्जा कर एक अस्थायी ढांचा तैयार किया। साथ ही उसके कामकाज को लेकर भी कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, अब उसने ट्रांसपोर्ट के पास अपनी एक दुकान और दो प्लॉट तैयार कर लिए हैं। लोगों का कहना है कि उसके पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी है।
हालांकि, इन सभी बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके के लोग प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
