श्री सुदर्शन ओहरी जी के लिए शोक सभा शिव मंदिर बाजार पांधेयां में रखी गई जिसमें 2 मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

 करतारपुर (राहुल सेठ) हमारे क्लब के संस्थापक सदस्य परम आदरणीय श्री सुदर्शन ओहरी जी का विछोह अत्यन्त ही शोकाकुल करने वाला है। इस घटना ने हमें स्तब्ध कर दिया है। अत्यन्त ही निर्मल स्वभाव के धर्म प्रेमी व्यक्तित्व थे श्री सुदर्शन जी ओहरी । श्री राम चरित मंचन में उनके बहुमूल्य सुझावों को हम मानते आए हैं ।

वह धर्म को अत्यन्त करीब से व गहराई से समझने वाले व्यक्ति थे। हम उनका योगदान कभी नहीं भूल सकते। हमारे क्लब के लिए भी उनका वियोग व्यक्तिगत क्षति है। हमने अपना एक मार्गदर्शक खो दिया है। उन जैसे प्रभु प्रेमी तो निश्चित ही प्रभु चरणों में विराजते है। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि ओहरी परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। शोक की इस घड़ी में श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब ओहरी परिवार के दुख में शामिल हैं। ॐ शान्ति।