पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के पुलिस कमिश्नर तथा IPS अधिकारी श्री दिनकर गुप्ता के निर्देशों पर DCP/इन्वेस्टिगेशन श्री अतुल सोनी तथा PPS, ADCP/इन्वेस्टिगेशन श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ACP/CIA स्टाफ श्री सरबजीत सिंह और CIA स्टाफ, इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में स्पेशल सेल तथा CIA स्टाफ की पुलिस टीमों ने अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान 4 व्यक्तियों को नामजद कर उनके पास से हेरोइन बरामद की है।
मिति 19.05.2026 को SI हरविंदर सिंह, इंचार्ज स्पेशल सेल जालंधर की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 1 जालंधर में FIR नंबर 154 दिनांक 19.05.2026 धारा 21-C/61-85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
इसके बाद मिति 25.05.2026 को SI हरविंदर सिंह, इंचार्ज स्पेशल सेल कमिश्नरेट जालंधर की टीम ने गश्त के दौरान एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक बिना लाइसेंस का देसी पिस्तौल 32 बोर समेत 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना मकसूदां में FIR नंबर 153 दिनांक 25.05.2026 धारा 25(1)-B(A) Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है।
इसी तरह मिति 23.05.2026 को CIA स्टाफ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 02 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना भार्गव कैंप जालंधर में FIR नंबर 160 दिनांक 23.05.2026 धारा 15/61/85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
