माननीय कमिश्नर पुलिस जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर IPS के दिशा-निर्देशों अनुसार श्री मनप्रीत सिंह, PPS DCP (Investigation), श्रीमती अलका मीना IPS ADCP-1 शहर जालंधर और श्री अंकुर मीना IPS, ASP North शहर जालंधर की निगरानी हेट कमिश्नरेट जालंधर की विभिन्न- विभिन्न टीमों द्वारा मुकदमों में 06 दोषियों को गिरफ्तार करके बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। थाना डिवीजन नं. 8 के ए.एस.आई. सतविंदर सिंह द्वारा दिनांक 03.05.2026 की रात गश्त दौरान नगर जालंधर में लूटपाट होने पर और असला चलाने संबंधी मुकदमा नंबर 63 दिनांक 126(2), 109, 190, 191(3) BNS, 25-54-59 Arms Act थाना डिवीजन नंबर 03 कमिश्नरेट जालंधर दर्ज रजिस्टर किया गया। जांच दौरान मुकदमा खास में जोगिंदर गिल, साहिल सहोता, बंटी कुमार, गौतम गिल, राहुल पटेल और राहुल गिल को गिरफ्तार किया गया। मुकदमे की जांच अभी जारी है और बाकी रहे दोषियों की गिरफ्तारी हेतु रेड की जा रही है।
अहम मुकदमा: मुकदमा नंबर 63 दिनांक 126(2), 109, 190, 191(3) BNS, 25-54-59 Arms Act थाना डिवीजन नंबर 03 कमिश्नरेट जालंधर।
गिरफ्तार दोषी:
1. जोगिंदर गिल पुत्र रणजीत गिल निवासी मकान नंबर EF 15/421 मोहल्ला सिंह नगर जालंधर।
2. साहिल सहोता पुत्र परमिंदर कुमार निवासी मकान नंबर WP 63 बस्ती शेख जालंधर।
3. बंटी कुमार पुत्र राज बाबू निवासी मकान नंबर EF 341 सिंह नगर जालंधर।
4. गौतम गिल पुत्र रविंदर कुमार निवासी मकान नंबर EF 430 सिंह नगर जालंधर।
5. राहुल पटेल पुत्र सुनील पटेल निवासी गली नंबर 10 अजीत नगर जालंधर।
6. राहुल गिल पुत्र लेट राजेश कुमार निवासी मकान नंबर 738/5 मोहल्ला इस्लामगंज हाल निवासी मकान नंबर 55 दादा कॉलोनी थाना भार्गव कैंप जालंधर।
रिकवरी: एक पिस्तौल .32 बोर, 04 कारतूस .32 बोर, 01 जिंदा राउंड .32 बोर।
