टांडा: आगामी नगर कौंसिल चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष संगठनात्मक बैठक टांडा में संपन्न हुई। इस बैठक में चुनाव प्रभारी के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय सेतो (माकोरिया) ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्वार खुराना और टांडा भाजपा की वरिष्ठ लीडरशिप मुख्य रूप से उपस्थित रही।
बैठक के दौरान नगर कौंसिल चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। चुनाव प्रभारी सन्नी शर्मा ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और संगठन की मजबूती के लिए हर वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के लिए एक विशेष शेड्यूल तैयार किया गया है।
जिला अध्यक्ष अजय सेठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्वार खुराना ने भी चुनावी तैयारियों पर अपने विचार साझा किए। बैठक के अंत में वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि ठोस रणनीति और जनसंपर्क के बल पर भाजपा नगर कौंसिल चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ नेता हरजिंदर सिंह सैनी, विक्की मदान, विनय कुमार वर्मा, उपकार सिंह, अश्वनी जैन, युवराज सिंह, कमल खुराना, जसवंत सिंह, सूरज सैनी, नरेंद्र तुली, राजीव कुमार और परमजीत सिंह भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
टांडा नगर कौंसिल चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर; चुनावी रणनीति को लेकर हुई अहम बैठक सन्नी शर्मा
