पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर
जालंधर, 12 मई 2026
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर, सीपी प्रवीण कुमार IPS के निर्देशों पर और DCP Investigation श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों PPS, ADCP Investigation श्री जशनप्रीत सिंह IPS, ACP/D श्री अमरबीर सिंह PPS तथा ACP Spl. Branch श्री गुरप्रीत सिंह PPS की निगरानी में “युद्ध नशियों विरुद्ध” मुहिम तहत NDPS ACT के विभिन्न मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया।
सी.पी. जालंधर ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि कमिश्नरेट जालंधर के विभिन्न थानों में NDPS ACT अंतर्गत दर्ज विभिन्न मामलों में जब्त किए गए नशों की खेप को आज ABS Food & Beverage, Village Raowali Jalandhar में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की गठित डिस्पोजल कमेटी द्वारा सभी कानूनी कार्यवाहियां पूरी करने के बाद पारदर्शी ढंग से नष्ट किया गया। नष्ट किए गए नशों में कुल 34 किलो 544 ग्राम हेरोइन, नशीली गोलियां 01,05,930 और कैप्सूल 04,272 शामिल हैं। नशों के इस विनाश का मकसद यह यकीनी बनाना है कि नशा भविष्य में गलत तरीके से इस्तेमाल न किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस नशों को जड़ से खत्म करने के लिए वचनबद्ध है और नशा विरोधी अभियान के तहत भी जारी कार्यवाहियों के जरिए समाज सुधार और सुरक्षित वातावरण बनाया जाएगा। नागरिकों से अपील है कि पुलिस के साथ सहयोग करें तथा किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि बारे जानकारी देने के लिए 112 या एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर कॉल करें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
